Headlines

Dholpur Suicide Case | Woman Blackmailed Over Obscene Photos & Videos


धौलपुर जिले में अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला को लगातार परेशान और ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिसके कारण वह तनाव में आ गई।

.

आरोप है कि इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। मृतका के भाई ने देवर सहित 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला जिले के कंचनपुर थाना इलाके का है।

महिला को 1 साल से ब्लैकमेल कर रहा था देवर

थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया- पीहर पक्ष के लोगों का आरोप है कि पति के चचेरे भाई ने करीब 1 साल पहले महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था।

कुछ समय पहले महिला के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए गए थे। समाज में बदनामी होने के कारण वह तनाव में आ गई और गुरुवार को उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और घटना से जुड़े लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें

पूर्व सरपंच के अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 50 लाख रुपए:आरोप- इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी चैटिंग, धमकाया भी- चिल्लाया तो मार देंगे

बालोतरा में पूर्व सरपंच का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया है कि महिला ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। फिर फोन कर मिलने के लिए बुलाया। वहां मारपीट कर अश्लील वीडियो बना लिया और 50 लाख रुपए मांगे। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *