Headlines

हरिद्वार- UP के युवकों ने अधेड़ को नंगा कर पीटा:भीड़ ने बरसाए थप्पड़ और पाइप; महिला के आगे हाथ जोड़कर बोला- गलती हो गई




हरिद्वार में UP से आए तीन युवकों के बीच आपस में मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने तीसरे अधेड़ व्यक्ति को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर ही अधेड़ को लात-घूंसों से पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे नंगा कर दिया और इसके बाद भी लगातार पीटते रहे। मारपीट के कारण पीड़ित अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह सब देखा तो उन्होंने आगे बढ़कर आरोपियों की धुनाई कर दी और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। यह घटना शुक्रवार देर शाम हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास की है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हरिद्वार आए थे। तस्वीरें देखिए सिलसिलेवार ढंग से पूरी खबर… 1. सहारनपुर से हरिद्वार आए थे तीनों युवक- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से तीन युवक हरिद्वार घूमने आए थे। शुक्रवार देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास किसी बात को लेकर उनके बीच आपस में कहासुनी हो गई। 2. विवाद बढ़ा, अधेड़ को सड़क पर नंगा कर पीटा- देखते ही देखते मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने तीसरे अधेड़ साथी को घेर लिया और उस पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित के कपड़े तक उतार दिए और उसे नंगा कर दिया। नीचे गिरने के बाद भी आरोपी उसे लगातार पीटते रहे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। 3. स्थानीय लोगों ने आरोपियों की धुनाई की- यह देखकर आसपास मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आगे बढ़कर हस्तक्षेप किया, पीड़ित अधेड़ को बचाया और दोनों हमलावर युवकों को पकड़कर उनकी भी पिटाई कर दी। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी और हंगामे का माहौल रहा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकले। 4. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल- सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी और मारपीट का किसी प्रत्यक्षदर्शी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अधेड़ की हालत बेहद गंभीर नजर आ रही है। 5. पुलिस कर रही मामले की जांच- घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के पास हुई मारपीट का संज्ञान लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और आसपास के चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *