बच्चों के साथ सो रही महिला को मारी गोली:रात 1 बजे छत पर सीने में दागी बुलेट; पति बोला- हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है




बेगूसराय के आकाशपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर की छत पर अपने पति और तीन छोटे बच्चों के साथ सो रही महिला राखी कुमारी (26) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली सीधे महिला के सीने में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही छटपटाने लगी। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रात के सन्नाटे में अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र की है। ‘पत्नी दर्द से कराही रही थी’ पति भगवान पासवान ने बताया कि हम लोग रात में करीब 1 बजे छत पर सोए हुए थे। बिस्तर पर मैं, मेरी पत्नी और हमारे तीनों बच्चे एक साथ थे। अचानक गोली चलने की तेज आवाज आई। मेरी नींद खुली और मैं हड़बड़ाकर उठा। पहले तो मुझे लगा कि शायद कोई साधारण आवाज होगी, लेकिन जब मैंने बगल में देखा तो मेरी पत्नी दर्द से छटपटा रही थी। मैंने तुरंत उसे संभाला, उसने रोते हुए कहा कि गोली लग गई है। हमारी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है। समझ नहीं आ रहा कि यह हमला किसने और क्यों किया। घटना के तुरंत बाद सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद में प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर चले गए। ​फिलहाल आईसीयू में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। घर से भगाकर की थी शादी जानकारी के मुताबिक भगवान पासवान ने करीब 2 साल पहले लव मैरिज की थी। पटना जिला की महेंद्रपुर गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां को भगाकर उसने शादी किया और अपने घर में रखे हुए था। थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया, पुलिस जांच में जुटी ​सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय एवं सिंघौल थाना की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उसके पति एवं परिजनों से भी पूछताछ किया गया है। ​फिलहाल पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। पति का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्होंने अभी तक थाने में कोई लिखित आवेदन दिया है, इसलिए पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि कोई बाहरी व्यक्ति छत पर चढ़कर वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो गया। ‘पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है’ डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार देर रात राखी देवी को सोते हुए अवस्था में गोली लगी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य और स्थिर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *