![]()
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर के आधुनिक स्वरूप, तकनीकी विकास और भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक आकर्षक एवं भव्य प्रतिमा लगाई है। जिसे ‘गाजियाबाद–द टेक हब’ नाम दिया गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद में सौंदर्य करण पर काम तेजी से चल रहा है। गाजियाबाद द टेक हब प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बन रही है। 20 फिट लंबी तथा 20 फीट चौड़ाई की प्रतिमा राज नगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड जाने वाली मार्ग पर पार्क में रोटरी गोल चक्कर में स्थापित की गई। लगातार बदल रहा शहर नगर आयुक्त द्वारा बताया गया ‘गाजियाबाद –द टेक हब’ के माध्यम से शहर की बदलती तस्वीर और आधुनिक पहचान को रचनात्मक एवं आकर्षक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। यह स्थापना गाजियाबाद को एक ऐसे आधुनिक शहर के रूप में प्रस्तुत करती है, जो तकनीक, नवाचार, डिजिटल विकास और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। नगर निगम का यह प्रयास शहरवासियों एवं गाजियाबाद आने वाले आगंतुकों को शहर के विकास की नई तस्वीर से परिचित कराने के साथ-साथ युवाओं में तकनीकी सोच, नवाचार और नई संभावनाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश भी देता है। शहर में सौंदर्यकरण तेजी से हो रहा ‘गाजियाबाद–द टेक हब’ आधुनिक गाजियाबाद की पहचान, उसकी विकास यात्रा और भविष्य की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक स्वरूप को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे अलग अलग कार्यों की कड़ी में यह स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज द्वारा बताया गया की उक्त प्रतिमा पर चारों तरफ लाइटिंग का कार्य भी होगा कार्य प्रगति पर है एक माह के भीतर लाइटिंग और अन्य कार्य पूर्ण कर लिये जाएंगे जिससे प्रतिमा और अधिक आकर्षक लगेगी। गाजियाबाद नगर निगम का उद्देश्य है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक, स्मार्ट एवं तकनीक आधारित सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित किया जाए। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम शहर की स्वच्छता के साथ-साथ सुंदरता पर भी कार्य कर रहा है गाजियाबाद दी टेक हब प्रतिमा के नीचे एक भव्य स्ट्रक्चर भी बनाया गया है जिसको लैंडस्कैपिंग के माध्यम से सुंदर और व्यवस्थित किया जा रहा है l
Source link
रोटरी गोल चक्कर में नगर निगम में प्रतिमा स्थापित की:नगर निगम ने गाजियाबाद द टेक हब प्रतिमा का नाम दिया
