![]()
अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह यात्रियों ने हंगामा किया। स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट 17 घंटे लेट होने पर यात्री भड़क गए। टिकट काउंटर पर यात्री कर्मचारी के साथ बहस करते दिखे। इस दौरान महिला यात्री ने कर्मचारी से कहा कि मेरे बच्चा मदर फीड पर है। मुझे अपने बच्चे को दूध पिलाना है, बताओ बाहर बैठकर कहां पिलाऊं। यात्रियों ने स्पाइसजेट मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुछ यात्री अपने बच्चों के साथ धूप में बैठकर फ्लाइट का इंतजार करते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि फ्लाइट लेट होने से करीब 300 यात्री प्रभावित हुए हैं। इनमें लगभग 40% महिलाएं और 60% पुरुष हैं। यात्रियों के मुताबिक फ्लाइट का समय सुबह 8:40 बजे था। लेकिन फ्लाइट नहीं आई। इसके बाद फ्लाइट का टाइम बढ़ाकर 11 बजे किया गया। लेकिन बाद में काउंटर पर उन्हें बताया गया कि फ्लाइट रात करीब डेढ़ बजे रवाना होगी। ठहरने की व्यवस्था नहीं की गई
एक यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइन की ओर से न तो उचित जानकारी दी जा रही है और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्या सुनने के लिए सामने आ रहा है। उन्हें रिफंड को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। साथ ही वैकल्पिक टिकट उपलब्ध करवाने या ठहरने की व्यवस्था के बारे में भी एयरलाइन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। DGCA नियमों का यात्रियों ने दिया हवाला
यात्री ने DGCA के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में यात्रियों को नियमों के अनुसार रिफंड या वैकल्पिक यात्रा की सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। यात्री बोले- रिफंड दिलाया जाए
यात्रियों ने मांग की है कि एयरलाइन की ओर से फ्लाइट में देरी का स्पष्ट कारण बताया जाए और उन्हें जल्द से जल्द रिफंड, वैकल्पिक टिकट तथा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
Source link
अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:फ्लाइट 17 घंटे लेट होने पर भड़के, महिला बोली- बच्चे को दूध पिलाना है, कहां पिलाऊं
