Headlines

मालेरकोटला में पत्नी के प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या:पति ने साथियों संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम; 2 साल से रह रही थी साथ




मालेरकोटला के गांव जंडाली कलां में पत्नी के प्रेमी की उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी पति, उसके पिता समेत 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव जंडाली कलां निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत के पिता कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने करीब 2 साल पहले गांव की कमलजीत कौर को अपनी पत्नी के तौर पर अपने घर में रखा था। इसे लेकर कमलजीत कौर का पति अमनदीप सिंह मनप्रीत से रंजिश रखता था। काम के लिए अहमदगढ़ मंडी गया था मनप्रीत शिकायतकर्ता के मुताबिक शुक्रवार को मनप्रीत सिंह काम के सिलसिले में अहमदगढ़ मंडी गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मनप्रीत को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उस समय वह कुछ होश में था। मरने से पहले बताए आरोपियों के नाम परिवार के सदस्यों ने जब मनप्रीत से घटना के बारे में पूछा तो उसने धीमी आवाज में बताया कि अमनदीप सिंह और उसके पिता बलविंदर सिंह ने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की है। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अमनदीप सिंह, उसके पिता बलविंदर सिंह और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *