![]()
कुरुक्षेत्र के उडारसी गांव के पास शनिवार शाम नहर में एक युवक का शव बहता हुआ दिखाई दिया। नहर के पुल के पास मौजूद एक युवक ने शव को बहते हुए देखा और इसकी सूचना गोताखोरों को दी। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही शव पुल को पार कर नहर के आगे के हिस्से में चला गया। इसके बाद गोताखोरों ने काफी देर तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शव का कोई सुराग नहीं लग सका। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि शनिवार शाम आजादवीर नामक युवक का उन्हें फोन आया था। आजादवीर उस समय नहर के पुल के पास मौजूद था। काफी प्रयास के बाद भी नहीं लाग सुराग इसी दौरान उसे दूर से नहर में कोई चीज बहती हुई दिखाई दी। जैसे-जैसे वह चीज पास आई तो उसने देखा कि वह एक युवक का शव था। आजादवीर के अनुसार शव पर काले रंग की टीशर्ट डली हुई थी और उसकी उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही थी। आजादवीर ने तुरंत इसकी सूचना गोताखोरों को दी। गोताखोर मौके पर पहुंचे और नहर में शव की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक शव आगे निकल चुका था। नहर में दोनों तरफ करीब 15-15 स्थानों पर कबाड़ फंसा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कत आई। काफी प्रयास के बावजूद शव का पता नहीं चल पाया। नहर किनारे झाड़ियों में तलाश रहे इसके बाद रविवार सुबह गोताखोर एक बार फिर नहर में युवक की तलाश के लिए पहुंचे। नहर के आगे के हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही नहर किनारे झाड़ियों में भी शव की तलाश की जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि शव नहर में कहां से आया।
Source link
कुरुक्षेत्र में नहर में बहता दिखा युवक का शव:गोताखोरों के पहुंचते ही हुआ गायब, काली टीशर्ट डला हुआ था
