Headlines

पानीपत नहर में डूबने से इकलौते बेटे की मौत:राखी बंधवा कर मामाओं के साथ नहाने गया, 48 घंटे बाद मिला शव




पानीपत में रक्षाबंधन पर बहन से रक्षासूत्र बंधवाने के बाद अपने नाबालिग मामाओं के साथ नहर में नहाने गया 16 वर्षीय लड़का गहरे पानी में डूब गया। करीब 48 घंटे बाद रविवार सुबह को उसका शव गांव नारायणा के पास नहर में बहता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। मामाओं को देखकर लगाई थी छलांग जानकारी के अनुसार, अर्जुन नगर निवासी 16 वर्षीय समीर रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद घर से निकला था। वह अपने दो नाबालिग मामा के साथ पास ही स्थित नहर पर नहाने चला गया। नहर पर पहुंचकर जब समीर ने अपने दोनों मामा को पानी में नहाते देखा, तो उसने भी गहरे पानी में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज और गहराई ज्यादा होने के कारण समीर संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। मां ने की थी आखिरी बार बात समीर की मां पारुल ने बिलखते हुए बताया कि समीर घर से यह कहकर निकला था कि वह नाना के घर जा रहा है। दोपहर करीब 3 बजे पारुल ने समीर को फोन करके घर लौटने के लिए कहा, जिस पर समीर ने कहा कि वह कुछ ही देर में वापस आ रहा है। हालांकि, इसके बाद न तो समीर का कोई फोन आया और न ही वह घर लौटा। काफी देर तक वापस न आने पर जब तलाश शुरू की गई, तब परिजनों को पता चला कि समीर नहर में नहाने गया था और वहां गहरे पानी में डूब गया है। पारुल ने बताया कि उनके दो बच्चे थे। एक बेटा समीर और एक बेटी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *