Headlines

Raipur Mahadev Ghat Death | SDRF Recovers Body After Kharun River Tragedy


राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के दिन खारुन नदी में डूबे युवक का शव करीब 30 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। युवक अपनी बहन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए महादेव घाट पहुंचा था। विसर्जन के बाद वह नदी में डूब गया था। घटना के बाद से SDRF की टीम लगातार रेस्

.

रक्षाबंधन के दिन बहन की अस्थि विर्सजन के बाद डूबा था युधिष्ठर।

रक्षाबंधन के दिन बहन की अस्थि विर्सजन के बाद डूबा था युधिष्ठर।

मृतक की पहचान युधिष्ठिर सारंग के रूप में हुई है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट की बताई जा रही है। रक्षाबंधन के दिन युवक परिवार के साथ बहन की अस्थियां लेकर खारुन नदी पहुंचा था। अस्थि विसर्जन के दौरान वह भंवर में फंसकर एनिकट के पास डूब गया था।

30 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। टीम ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पानी की गहराई और बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

करीब 30 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF की टीम को युवक का शव नदी से बरामद करने में सफलता मिली। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में मातम छा गया।

एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार की शाम को शव बरामद किया।

एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार की शाम को शव बरामद किया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बहन की अस्थियों का विसर्जन करने पहुंचे परिवार के लिए यह हादसा बेहद दर्दनाक रहा। जिस दिन परिवार बहन को अंतिम विदाई देने नदी पहुंचा था, उसी दिन भाई की भी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी में उतरते समय सावधानी बरतने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *