Headlines

ससुराल आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:NH-46 पर बाइक को लगी थी टक्कर, 5 महीने पहले हुई थी शादी




गुना जिले के नेशनल हाईवे 46 पर शनिवार-रविवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह अपने घर राजस्थान से गुना में अपनी ससुराल में आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के छीपाबड़ौद इलाके के बराबदा गांव के रहने वाले अजय बागरी (21) की शादी गुना जिले के बजरंगगढ़ में हुई थी। पांच महीने पहले ही शादी की थी। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले ही त्योहार मनाने अपने मायके बजरंगगढ़ आ गई थी। शनिवार को अजय अपनी ससुराल आने के लिए शनिवार को राजस्थान से निकला था। रात लगभग 11 बजे वह नेशनल हाईवे पर गादेर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
सूचना मिलने पर हाइवे की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। उनके ससुराल वालों ने बताया कि भुजरिया मनाने के लिए दामाद आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। टक्कर से उनकी बाइक चकनाचूर हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *