Headlines

Major Dhyan Chand Sports Campaign Concludes in Didwana Police Line



डीडवाना पुलिस लाइन में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस अभियान ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का रविवार को समापन हुआ।

.

इस अभियान में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का एएसपी हिमांशु शर्मा और डीएसपी उमेश गुप्ता ने पर्यवेक्षण किया। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन और पुलिस थाना डीडवाना के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को नियमित खेल, व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।

पहले दिन मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि अभियान के पहले दिन 28 अगस्त को मेजर ध्यानचंद को डिजिटल श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद ‘ऊर्जा से भरपूर 29 चैलेंज’, ‘पास द बॉल’ और ‘स्पोर्ट्स बंधन’ जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

दूसरे दिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जवानों के लिए एक घंटे का वॉलीबॉल मैच आयोजित किया गया। पुलिस जवानों ने इस मैच में उत्साह के साथ भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

विशेष दौड़ और साइकिल यात्रा का आयोजन अभियान के अंतिम दिन 30 अगस्त को ‘संडे ऑन साइकिल’ के तहत एक विशेष दौड़ और साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। भारत की BRICS अध्यक्षता के उपलक्ष्य में आयोजित यह साइकिल यात्रा पंडित बछराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर से शुरू होकर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंची। डीडवाना सीआई उमेश गुप्ता ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल यात्रा के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचने पर सीआई गुप्ता और डीडवाना थानाधिकारी मोहन सिंह ने प्रतिभागी जवानों को फल वितरित किए। इसी के साथ 3 दिवसीय खेल एवं फिटनेस अभियान का सफल समापन हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *