![]()
बठिंडा सरहिंद कैनाल में पुली के पास एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना थाना नथाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइव सेविंग ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पानी से बाहर निकाला गया। सहारा मुख्यालय को मिली सूचना के बाद टीम सदस्य संदीप गिल और गोताखोर बंटी की मदद से शव को कैनाल से बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक ने काली पैंट और डब्बियों वाली शर्ट पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ पर ‘गिल’ नाम का टैटू बना हुआ था और काला धागा बंधा था, जबकि दाएं हाथ में कड़ा पहना हुआ था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया पुलिस के अनुसार, शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। मृतक का चेहरा जानवरों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। प्रारंभिक तौर पर शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सहारा टीम ने शव को बठिंडा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। थाना नथाना के एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है और इश्तहार भी जारी किया गया है। पहचान होने तक शव को नियमानुसार मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा।
Source link
बठिंडा की सरहिंद कैनाल में युवक का शव मिला:हाथ पर ‘गिल’ का टैटू; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया इश्तहार
