Headlines

Tanvi Patri Wins Maiden Senior Badminton Title in Indonesia


  • Hindi News
  • Sports
  • Tanvi Patri Wins Maiden Senior Badminton Title In Indonesia | Badminton News

इंडोनेशिया25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
 तन्वी पात्री की वर्ल्ड रैंकिंग 132 हैं।  - Dainik Bhaskar

तन्वी पात्री की वर्ल्ड रैंकिंग 132 हैं।

भारत की 15 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ने इंडोनेशिया में पोंटियानक इंटरनेशनल चैलेंज का खिताब जीत लिया है।

वर्ल्ड नंबर-132 तन्वी ने फाइनल में साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-82 किम मिन सन को 21-5, 21-6 से हराया। उन्होंने सिर्फ 32 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। यह तन्वी का पहला सीनियर इंटरनेशनल खिताब है।

यह टूर्नामेंट में तन्वी की छठी जीत थी। पहले मैच को छोड़कर उन्होंने अपने सभी मुकाबले सीधे गेम में जीते।

तन्वी ने 32 मिनट में ही फाइनल जीत लिया।

तन्वी ने 32 मिनट में ही फाइनल जीत लिया।

लगातार दूसरे दिन टॉप-100 खिलाड़ी को हराया

तन्वी ने फाइनल से एक दिन पहले सेमीफाइनल में कनाडा की टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर-51 रेचल चैन को हराया था। उन्होंने यह मुकाबला 21-9, 21-19 से जीता। इस तरह तन्वी ने लगातार दो दिन टॉप-100 रैंकिंग वाली खिलाड़ियों को शिकस्त दी।

पिछले हफ्ते रही थीं रनर-अप

तन्वी ने इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पोंटियानक से पहले उन्होंने एंटिका सिंगापुर इंटरनेशनल चैलेंज में रनर-अप रहते हुए सिल्वर मेडल जीता था। उस फाइनल में उन्हें जापान की वर्ल्ड नंबर-55 मनामी सुजू ने तीन गेम में हराया था।

तन्वी ने इस सीजन में इंटरनेशनल टूर्नामेंट में तीन बार दूसरा स्थान हासिल किया है। वह कुछ साल चीन में ट्रेनिंग भी कर चुकी हैं और फिलहाल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ बैडमिंटन एक्सीलेंस में ट्रेनिंग करती हैं।

तन्वी सिंगापुर इंटरनेशनल में जापानी खिलाड़ी से हारी थी।

तन्वी सिंगापुर इंटरनेशनल में जापानी खिलाड़ी से हारी थी।

चीन में ट्रेनिंग का मिला फायदा

भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली युवा खिलाड़ियों में शामिल तान्वी ने अपने शुरुआती सालों में चीन में ट्रेनिंग की है। कोच सागर चोपड़ा के मुताबिक, इसका असर उनकी तकनीक, मूवमेंट और कोर्ट कवरेज में साफ दिखाई देता है।

लागोस में पांडा बहनों ने भी जीता खिताब

लागोस इंटरनेशनल चैलेंज में भारतीय जोड़ी रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा ने महिला डबल्स का खिताब जीता। दोनों बहनों ने फाइनल में टॉप सीड भारतीय जोड़ी कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को 21-14, 25-23 से हराया।

मेंस सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ी आमने-सामने थे। ज्ञान दत्तू ने हमार लालथाजुआला को 21-9, 22-20 से हराकर सीजन का पहला इंटरनेशनल खिताब जीता।

मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव रावत और मनीषा ने खिताब जीता। फाइनल में सात्विक रेड्डी और राधिका शर्मा ने तीसरे गेम में मुकाबला छोड़ दिया। उस समय ध्रुव और मनीषा 16-11 से आगे थे।

पुरुष सिंगल्स में खिताब से चूके सोना गिनपॉल

इंडोनेशिया के पोंटियानक में भारतीय खिलाड़ी सोना गिनपॉल पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतने से चूक गए। उन्हें फाइनल में इंडोनेशिया के रिची दुत्ता रिचार्डो ने हराया।

पोंटियानक इंटरनेशनल चैलेंज क्या है?

पोंटियानक इंटरनेशनल चैलेंज इंडोनेशिया में होने वाला एक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट है। टूर्नामेंट में 17 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और इसकी कुल पुरस्कार राशि 20 हजार अमेरिकी डॉलर है।

————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

विमेंस एशिया कप में भारत का पहला मैच आज:थाईलैंड से मुकाबला, पिछली 3 भिड़ंत में इंडिया जीती; स्मृति पर रहेंगी नजरें

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मुकाबला थाईलैंड से होगा। ग्रुप-A का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *