हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून:अगले 7 दिन बारिश के आसार कम, हिसार में पारा 38.8°C; नारनौल में कम बारिश से बाजरे की फसल जली




हरियाणा में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन मौसम विभाग ने 31 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद भी अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगले 7 दिनों के लिए किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी, लेकिन फिलहाल किसी जिले के लिए येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश की कमी से जली बाजरे की फसल बारिश की कमी के कारण महेंद्रगढ़ जिले में कई जगह बाजरे की फसलें जल गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। गांव मंढाणा, सेका, कादीपुरी में किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां के किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। कई जिलों में बारिश की कमी बरकरार मानसूनी सीजन में सबसे अधिक कमी जींद (57 प्रतिशत), अंबाला (51 प्रतिशत), सिरसा (51 प्रतिशत), कैथल (50 प्रतिशत), करनाल (41 प्रतिशत) और रोहतक (43 प्रतिशत) में दर्ज की गई है। दूसरी ओर पलवल में सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। महेंद्रगढ़ में सामान्य से 15% कम बारिश 1 जून से 30 अगस्त तक के मानसूनी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के कई जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ जिले में इस अवधि के दौरान 286.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम है। ग्रुरुग्राम में सामान्य से ज्यादा बारिश वहीं गुरुग्राम में 410.3 मिमी (11 प्रतिशत अधिक), रेवाड़ी में 335.5 मिमी (5 प्रतिशत कम), फतेहाबाद में 211.8 मिमी (सामान्य), भिवानी में 260.6 मिमी (7 प्रतिशत अधिक) और हिसार में 198.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है। गर्मी से अभी राहत नहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की बारिश के बावजूद उमस और गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। बादल छाने और बीच-बीच में बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *