- Hindi News
- Business
- India Stock Market News | Top 10 Companies Market Cap Drop List | Airtel Loser
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर एयरटेल से जुड़ी रही। बीते हफ्ते देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.13 लाख करोड़ घटा है। इस दौरान एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे ज्यादा गिरावट आई।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- दूसरी तिमाही के GDP के आंकड़े जारी होंगे।
- एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
- पर्पल स्टाइल लैब्स का IPO ओपन होगा।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. टॉप-10 में 7 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.13 लाख करोड़ घटा:एयरटेल टॉप लूजर, वैल्यू ₹40,500 करोड़ घटी; TCS की वैल्यू बढ़ी

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। इस बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.13 लाख करोड़ घटा है।
इस दौरान टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे बड़ी ₹40,500 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। इसकी वैल्यूएशन घटकर ₹11.74 लाख करोड़ रह गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. PPF की सरकारी गारंटी या SIP की ज्यादा कमाई: ₹10 हजार की मंथली बचत पर समझें रिस्क-रिटर्न का गणित; एक्सपर्ट्स ने बताया 70:30 का फॉर्मूला

अगर आप हर महीने 10 हजार रुपए की बचत करना चाहते हैं और आपका लक्ष्य अगले 15 साल में बड़ा फंड तैयार करने का हैं, तो आपके सामने दो सबसे पसंदीदा विकल्प हैं। सरकारी गारंटी वाला PPF और दूसरा बाजार आधारित SIP।
PPF जहां बिना किसी रिस्क के 100% टैक्स-फ्री रिटर्न की गारंटी देता है, वहीं SIP लॉन्ग टर्म में वेल्थ कंपाउंडिंग के जरिए बड़ा फंड बनाने की ताकत रखती है। आइए 15 साल के रियल कैलकुलेशन और टैक्स कटने के बाद के आंकड़े से समझते हैं कि किसमें कितना फायदा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 1 साल में दिया 20% का रिटर्न: इसमें निवेश करना कम रिस्की, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें

कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न के लिए शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको शेयर बाजार के बारे में कम जानकारी है तो आप म्यूचुअल फंड के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड के फ्लेक्सी-कैप फंड में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
इस कैटेगरी ने बीते 1 साल में 20% तक का रिटर्न दिया है। हम आपको आज फ्लेक्सी कैप फंड्स के बारे में बता रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. IITian एयरोस्पेस इंजीनियर ला रहा ₹680 करोड़ का IPO: इनकी कंपनी में शाहरुख-सलमान-सचिन का निवेश, 31 अगस्त से ओपन होगा इश्यू

IIT बॉम्बे से पढ़ाई और डॉयचे बैंक में बैंकिंग की नौकरी करने वाले अभिषेक ‘मोंटी’ अग्रवाल की कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स अपना IPO लेकर आ रही है। इस कंपनी में शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसी सेलिब्रिटीज का निवेश हैं।
जानिए कैसे एक एयरोस्पेस इंजीनियर ने मुंबई में जारा के स्टोर की जगह लेकर लक्जरी फैशन की दुनिया में 4,600 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा किया…
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



