Headlines

लुधियाना में निर्माणाधीन सड़क पर बाइक फिसली:सब इंस्पेक्टर घायल, लोगों ने सुरक्षा इंतजामों की कमी और काम में देरी पर उठाए सवाल




लुधियाना के बस्ती जोधेवाल पुल के पास निर्माणाधीन सड़क पर सोमवार को मोटरसाइकिल फिसलने से एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। हादसा लौंगिया स्टील के सामने हुआ, जहां सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। घायल की पहचान सब इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कुलवीर सिंह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। सड़क का एक हिस्सा मरम्मत के लिए तोड़ा गया था, इसी दौरान उनकी बाइक स्लिप हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन इसे समय पर पूरा नहीं किया जा रहा। सड़क का हिस्सा टूटा और असमतल होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने की निर्माण का काम जल्द पूरा करने की मांग निवासियों ने बताया कि इस मार्ग से दिन-रात बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों के मुताबिक, सड़क पर पर्याप्त लाइटें नहीं हैं और न ही चेतावनी के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इससे रात के समय हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा करने की मांग की है। साथ ही, काम पूरा होने तक निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग और चेतावनी संकेत लगाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *