![]()
इंदौर जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए जून 2026 में शासन को पत्र लिखा था। राज्य शासन ने उनका आवेदन मंजूर कर लिया है। सोमवार को उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अनुमति से संबंधित आदेश मिल गया। भोपाल से सोमवार रात जारी आदेश में सुनील मेहता को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अनुमति दी गई है। उन्होंने 1 जून 2026 को शासन को पत्र लिखकर पारिवारिक कारणों के चलते सेवानिवृत्ति देने का अनुरोध किया था। उन्होंने 31 अगस्त तक इसकी अनुमति दिए जाने की मांग की थी। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सेवानिवृत्ति के बाद एक साल तक सुनील मेहता किसी भी व्यावसायिक पद पर नियुक्त नहीं हो सकेंगे। उनका सेवाकाल करीब दो साल से अधिक बचा हुआ था।
Source link
इंदौर जोन-4 के DCP को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी:पारिवारिक कारणों से जून में दिया था आवेदन; दो साल से अधिक का कार्यकाल बचा था
