Headlines

खंडवा में बुधवार को 4 घंटे बंद रहेगी बिजली:दूधगली, बुधवारा, सिनेमा चौक, तीन पुलिया समेत 12 से ज्यादा जगहों पर शटडाउन




खंडवा शहर में 2 सितंबर यानी बुधवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के उच्चदाब रखरखाव संभाग खंडवा के अनुसार, सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 11 केवी इमरजेंसी और 11 केवी बड़ाबम फीडर का मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली मेंटेनेंस के दौरान रेलवे स्टेशन, दूधगली, बुधवारा, सिनेमा चौक, तीन पुलिया, होटल ऐश्वर्या, होटल सुखसागर, आस्था पैलेस, मालीकुआं, कुम्हारबेड़ा, मुंदीपुरा, परदेशीपुरा, बड़ाबम, मिश्रा हॉस्पिटल, कर्मवीर कॉलोनी, जवाहरगंज, रामेश्वर रोड, चंपा नगर और लोकोशेड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जरूरत के काम पहले निपटाने की सलाह सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी ने बताया कि बिजली सप्लाई सुबह 7 से 11 बजे तक बंद रखने का कार्यक्रम है। मेंटेनेंस की जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार शटडाउन का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और जरूरी बिजली संबंधी काम पहले से निपटाने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *