![]()
हनुमानगढ़ के संगरिया नगर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र लोहरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र भेजकर तुरंत इस्तीफा मंजूर करने की अपील की है। लोहरा वार्ड नंबर 9 से पार्षद का टिकट नहीं मिलने और पार्टी की टिकट वितरण प्रक्रिया से नाराज हैं। लोहरा ने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया कि पीसीसी के निर्देश थे कि जिस वार्ड का व्यक्ति निवासी है, उसी वार्ड के मतदाता को टिकट दिया जाए। लेकिन वार्ड नंबर 9 में टिकट बांटते समय इस नियम का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की, लेकिन अब टिकट बांटते समय कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज किया गया। लोहरा ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले नगरपालिका चुनाव में भी पार्षद टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन तब भी उन्हें टिकट नहीं मिला था।
उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन अब व्यक्तिवाद की तरफ बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की भूमिका और महत्व कम हो गया है।
Source link
जितेंद्र लोहरा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा:पार्षद टिकट नहीं मिलने पर हुए नाराज, बोले- संगठन में कार्यकर्ता की अहमियत नहीं
