Headlines

कुरुक्षेत्र में ठेकेदार से छीने 2 लाख रुपए:मिस्त्री को देने थे; बाइक सवार तीन युवकों ने की वारदात, एरिया को लेकर उलझी पुलिस




कुरुक्षेत्र के पिहोवा में 2 लाख रुपए की छीना-झपटी के बाद पुलिस काफी देर तक घटनास्थल को लेकर उलझी रही। गुहला-चीका रोड पर हुडा ग्राउंड के पास ठेकेदार से रुपए छीनने की सूचना पर सिटी और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों थानों की टीमों में एरिया को लेकर बहस होती रही। बाद में पटवारी से फोन पर जानकारी लेकर घटनास्थल का थाना एरिया कंफर्म किया गया। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस छीना-झपटी करने वालों की पहचान का दावा कर रही है। मिस्त्री को देने थे 2 लाख रुपए सतपाल सिंह रामगढ़िया निवासी शास्त्री कॉलोनी ने बताया कि वह मकान बनाने का ठेकेदार है। कल मंगलवार शाम को वह अपने मिस्त्री को देने के लिए घर से 2 लाख रुपए लेकर बाइक पर निकला था। वह गुहला-चीका रोड पर हुडा ग्राउंड के पास पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए। रुपए छीनकर बाइक पर भागे इन युवकों ने उनको निशाना बनाते हुए उनकी जेब से 2 लाख रुपए झपट लि और बाइक को धक्का मार दे दिया। धक्का लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उसे चोटें आईं। इसी का फायदा उठाकर तीनों अपनी बाइक पर स्योंसर जंगल की तरफ भाग गए। उसने किसी जानकार के साथ उनका पीछा करने की कोशिश की। बलबेहड़ा गांव के रहने वाले आरोपी पीछा करने के दौरान रास्ते में कई लोगों से बातचीत की और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। शुरुआती तौर पर पता चला कि तीनों युवक कैथल जिले के बलबेहड़ा गांव के रहने वाले हैं। इन युवकों का नाम पहले भी चोरी-चकारी के मामलों में सामने आ चुका है और पुलिस उन्हें इन मामलों में पकड़ चुकी है। सीआईए ने भी शुरू की जांच शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीआईए की टीमें भी मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *