Headlines

Jaunpur Janmashtami 2026 | Maihar Temple Radha Krishna Jhanki CCTV


अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिलेभर के मंदिरों में साफ-सफाई, सजावट और झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर में इस बार खास सजावट देखने को मिलेगी। यह मंदिर 35 साल पुराना है।

यहां कारीगर राधा-कृष्ण के पंडाल के लिए पहाड़ और गुफा की बड़ी संरचना बना रहे हैं। इसी गुफा में भगवान कृष्ण और राधा रानी की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। 4 सितंबर की रात भगवान कृष्ण के जन्म का कार्यक्रम होगा।

मंदिर के मुख्य न्यासी सत्य प्रकाश ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए झांकियों की सजावट शुरू हो गई है। पहाड़ और गुफा बनाने का काम 2 सितंबर से शुरू हुआ, जो 4 सितंबर की सुबह तक चलेगा। कारीगर इसे अंतिम रूप देने में लगे हैं।

गुफा को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसमें भगवान कृष्ण और कालिया नाग की एक विशेष प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसमें कृष्ण कालिया नाग के फन पर खड़े दिखेंगे।

जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को चरणामृत और रामदाना का प्रसाद बांटा जाएगा। मंदिर में करीब 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जन्म के छठवें दिन भगवान कृष्ण का छठ और 12 दिन बाद बरही का कार्यक्रम भी धूमधाम से होगा।

देखें 3 तस्वीरें…

भगवान कृष्ण और राधा रानी के लिए नई पोशाकें बनवाई जा रही हैं। मंदिर की सजावट के साथ मूर्तियों की साफ-सफाई और रंग-रोगन भी किया जा रहा है। मंदिर में लगे पुराने और खराब नकली फूलों को हटाया जा रहा है। परिसर की पानी से सफाई के बाद गुलाब की पंखुड़ियों से सजावट की तैयारी चल रही है।

मुख्य न्यासी सत्य प्रकाश ने यह भी बताया कि यहां पिछले 35 सालों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन होता रहा है। 4 सितंबर को सुबह पांच बजे से श्रद्धालु पहुंचने लगेंगे और देर रात तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रहेगी। मंदिर में चरणामृत, पंचामृत, रामदाना और फल प्रसाद बांटा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *