घर के अंदर पड़ी पूनम की लाश, इनसेट में पूनम की फाइल फोटो।
मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को हुए पूनम हत्याकांड में खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि पूनम ने करीब चार साल पहले एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी और दोनों साथ रह रहे थे।
.
हालांकि, उसका पहला पति से तलाक नहीं हुआ था और वह चाहता था कि पूनम उसके साथ ही रहे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को पहला पति अपने साले को लेकर पूनम को ले जाने के लिए उसके घर पहुंचा।
इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। जब पूनम का दूसरा पति बीच-बचाव करने आया तो आरोपी पहला पति उससे उलझ गया। आरोप है कि उसने दूसरे पति को थप्पड़ मारा और उसके साथ मारपीट की।
जब पूनम उसे बचाने आई, तो पहले पति ने बैग से चाकू निकाला और पूनम की छाती के बाईं तरफ घोंप दिया। उसने एक के बाद एक करके करीब 4 वार किए, जिससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई…पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

महिला की हत्या के बाद पुलिस ने घर में जांच की।
अब विस्तार से जानिए मर्डर कर कहानी…
- 2022 में पूनम से पहली मुलाकात हुई: जीरकपुर पुलिस को 54 वर्षीय राजीव ऋषि राज ने शिकायत दी है। उसने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है और दशमेश नगर के मकान नंबर 88 की पहली मंजिल पर रहता है। उसकी पहली पत्नी की साल 2007 में मौत हो गई थी। इसके बाद वह फरवरी 2022 में जीरकपुर आकर रहने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात पूनम से हुई। पूनम उसके घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। काम के सिलसिले में दोनों की लगातार मुलाकात होती थी।
- बिना तालाक से कर ली थी दूसरी शादी: राजीव ने पुलिस को बताया कि जब बातचीत होने लगी तो पूनम ने उसे बताया था कि उसके पहले पति वेद प्रकाश के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं और वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया है। आपसी सहमति से जुलाई 2022 में शादी कर ली। हालांकि, यह शादी रजिस्टर्ड नहीं हुई थी। लेकिन बाद में राजीव को पता चला कि पूनम ने वेद प्रकाश से औपचारिक रूप से तलाक नहीं लिया था।
- किराए पर लेकर पत्नी के इलाके में रहने लगा: राजीव के मुताबिक वेद प्रकाश लगातार पूनम से उसके साथ वापस चलने के लिए कहता था। पूनम इसके लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद वेद प्रकाश भी उसी इलाके में किराए में घर लेकर रहने लगा था। मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे वेद प्रकाश, पूनम के भाई यानी अपने साल बबलू के साथ राजीव के घर पहुंचा। उसने पूनम को अपने साथ चलने के लिए कहा। पूनम ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
- दूसरे पति की मदद को आई तो चाकू से किया हमला: राजीव के मुताबिक, उसने पूनम और वेद के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान वेद प्रकाश ने उसे थप्पड़ मारा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पूनम ने राजीव को बचाने के लिए बीच में हस्तक्षेप किया। इस बात वह भड़क गया और अपने बैग से चाकू निकाला और पूनम के सीने के बाईं तरफ वार कर दिया। इसके बाद उसने दो-तीन और वार किए। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गई, पूरा कमरा खून से भर गया, मौके मौत हो गई।
- बैग में चाकू लेकर आया था आरोपी: राजीव ने पुलिस को बताया कि वेद प्रकाश अपने बैग में चाकू लेकर आया था। विवाद के दौरान उसने बैग से चाकू निकाला और पूनम पर हमला कर दिया। राजीव और पूनम के भाई बबलू ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह चाकू और बैग लेकर मौके से फरार हो गया। जीरकपुर थाना पुलिस अब आरोपी वेद प्रकाश की तलाश में जुटी हुई है।

*************
ये खबर भी पढ़ें:
मोहाली में चाकू मारकर महिला की हत्या:घर में फर्श पर खून से लथपथ लाश मिली, पति पर भी हमले की कोशिश

मोहाली में घर में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। हमलावर ने उसके पति पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया। (पढ़ें पूरी खबर)
