Headlines

सरई में किराना दुकान पर पुलिस की दबिश:51 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, 26 हजार की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार




सिंगरौली जिले के सरई में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सरई थाना पुलिस ने ग्राम पोखरीटोला में कार्रवाई की। पुलिस ने एक किराना दुकान से 51 लीटर 400 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की है।
जब्त शराब की कीमत 26 हजार 152 रुपए बताई गई है। इस मामले में 46 साल के ज्वाला प्रसाद साहू को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को उन्हें सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि ग्राम पोखरीटोला निवासी ज्वाला प्रसाद साहू अपनी किराना दुकान में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से कई तरह की अवैध शराब जब्त की। इसमें देशी मदिरा प्लेन के 82 पाव, देशी प्लेन मसाला के 101 पाव, गोवा व्हिस्की के 17 पाव, लंदन प्राइड के 5 पाव और लेमाउन्ट बीयर की 500 एमएल की 29 बोतलें शामिल हैं। कुल 51 लीटर 400 मिलीलीटर शराब जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 706/2026 दर्ज किया है। उस पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, ज्वाला प्रसाद साहू के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं। ये मामले साल 2018 से 2026 के बीच अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुए थे। इनमें आबकारी एक्ट, भारतीय दंड संहिता की कई धाराएं, एससी-एसटी एक्ट, खान एवं खनिज अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। इस टीम में प्रधान आरक्षक विजय तिवारी (प्र.आर. 418), अनुराग मिश्रा (प्र.आर. 91), विजय बहादुर सिंह (प्र.आर. 283), लक्ष्मीकांत साहू (प्र.आर. 249) शामिल थे। आरक्षक शिवम पाटकर (आर. 393), शिवम गुर्जर (आर. 621), महिला आरक्षक मधु दांगी (म.आर. 508) और वर्षा पाण्डेय (म.आर. 359) ने भी इस कार्रवाई में हिस्सा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *