Headlines

भाजपा राष्ट्रीय-महामंत्री बोले- पार्टी में कोई बगावत नहीं:सब परिवार के लोग, नामांकन वापस ले रहे कार्यकर्ता




भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने गुरुवार को प्रसिद्ध देवी तीर्थ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पंडित निकुंज मोहन पंड्या के आचार्यत्व में उन्होंने आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में पार्टी की विजय की कामना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बोले- निकाय चुनाव में कोई बगावत नहीं ​पार्टी के भीतर बगावत और डैमेज कंट्रोल के सवाल पर गजेंद्र पटेल ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता अपनी मांग के साथ चुनाव लड़ते हैं, लेकिन अंत में सब पार्टी परिवार के लोग हैं। जो लोग नामांकन दाखिल कर चुके हैं, वे अपने नाम वापस (विड्रॉल) ले रहे हैं। हमारा चुनाव चिह्न कमल का फूल है और पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। किसी भी तरह की बगावत की कोई स्थिति नहीं है और सभी मिलकर चुनाव जिताने में जुटे हैं। बातचीत के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने कहा कि राजस्थान में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर जनता का अटूट विश्वास देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार नगर पालिका, नगर परिषद और निगम के होने वाले चुनावों में जनता पूरी तरह उत्साहित है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय करेगी। हर जगह भाजपा का परचम लहराएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *