![]()
महासमुंद जिले में जोक नदी के पुराने पुल पर हुए सड़क हादसे के चार दिन बाद लापता 55 वर्षीय भागीरथ साहू का शव मिल गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की लगातार तलाश के बाद भागीरथ का शव बलौदाबाजार जिले की चांदन-सुखरी नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों की कई दिनों से बनी उम्मीद मातम में बदल गई। हादसा 30 जुलाई को सांकरा थाना क्षेत्र के जोक नदी के पुराने पुल पर हुआ था। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे। कार-बाइक की टक्कर के बाद नदी में गिरे थे दोनों वाहन कार में सवार दुधीपाली निवासी राजकुमार निषाद (42) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बाइक सवार वारनवापार के गवरौद निवासी भागीरथ साहू (55) नदी के तेज बहाव में बह गए थे। कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया था। तेज बहाव और गहराई के कारण मुश्किल हुई तलाश भागीरथ के नदी में बह जाने के बाद सांकरा पुलिस, प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। NDRF और SDRF की टीमों ने गोताखोरों के साथ नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार खोजबीन की। पानी के बहाव के साथ शव दूर तक बहने की आशंका के चलते आसपास के कई हिस्सों में भी तलाश की गई, लेकिन शुरुआती दिनों में कोई सुराग नहीं मिला। बलौदाबाजार की नदी में झाड़ियों में फंसा मिला शव करीब चार दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भागीरथ का शव बलौदाबाजार जिले की चांदन-सुखरी नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला। पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भागीरथ के लापता होने के बाद उनके परिजन और ग्रामीण लगातार रेस्क्यू टीम से किसी अच्छी खबर की उम्मीद लगाए हुए थे। चार दिन बाद शव मिलने से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
Source link
जोक नदी हादसे में लापता भागीरथ साहू का शव मिला:कार-बाइक भिड़ंत के बाद 4 दिन से थे लापता, बलौदाबाजार की चांदन-सुखरी नदी में झाड़ियों में फंसा मिला
