Headlines

14-15 जुलाई को झारखंड में भारी बारिश:11 से 13 जुलाई तक हल्की बारिश, अगले 5 दिनों की बारिश करेगा कोटा पूरा




झारखंड में मानसून अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 जुलाई तक हल्की बारिश के बाद 14 और 15 जुलाई को राज्य के कई जिलों में तेज और भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि इन दो दिनों की बारिश से अब तक का बारिश का कोटा काफी हद तक कवर हो सकता है। 15 और 16 जुलाई को भी बीच-बीच में हल्की बारिश के संकेत हैं। अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद गिरावट दर्ज होगी। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। दो दिन की हल्की बारिश ने बिगाड़ा पूरा गणित राजधानी रांची में शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन बारिश के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। 8 जुलाई तक जहां केवल 5 प्रतिशत की कमी थी, वहीं 10 जुलाई तक यह बढ़कर 15 प्रतिशत पहुंच गई। सामान्य 296.1 मिमी के मुकाबले अब तक सिर्फ 252.4 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में महज 0.8 मिमी बारिश हुई, जिससे यह साफ है कि हल्की बारिश ने आंकड़ों में सुधार के बजाय गिरावट ला दी। तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। अधिकतम 26.3 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। संताल परगना में सबसे कम हुई है बारिश राज्यभर में 1 जून से 10 जुलाई के बीच औसत 179.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य 285.6 मिमी होती है। यानी झारखंड में अब तक 37 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। गोड्डा में हालात सबसे खराब हैं, जहां 76 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पाकुड़ (64%), कोडरमा (58%) और देवघर (54%) भी गंभीर स्थिति में हैं। वहीं धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और चतरा में 30 से 49 प्रतिशत तक कमी है। राहत की बात यह है कि सिमडेगा में केवल 12 प्रतिशत और रांची में 15 प्रतिशत की कमी है, जो अन्य जिलों की तुलना में बेहतर है। विशेषज्ञों के मुताबिक जुलाई के दूसरे पखवाड़े में अच्छी बारिश से कृषि पर असर कम हो सकता है। रांची समेत 15 जिलों में तेज बारिश मौसम विभाग ने 13-14 जुलाई के लिए गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और चाईबासा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 14-15 जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह समेत 15 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम में खुले स्थानों से दूर रहें और सतर्कता बरतें। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ मौसम और ज्यादा सुहावना होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *