Headlines

चंडीगढ़ में CBI से ₹55 लाख वापस मांगे:अदालत पहुंचे शिकायतकर्ता, गिरफ्तारी का डर दिखा मांगी थी रिश्वत; आय से अधिक संपत्ति की जांच




करीब दो साल से CBI के कब्जे में 55 लाख रुपए वापस लेने के लिए शिकायतकर्ताओं ने चंडीगढ़ सीबीआई की विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने अदालत में अर्जी दायर कर रकम लौटाने की मांग की है। अर्जी पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी। इस मामले में सीबीआई ने करीब दो साल पहले ईडी शिमला के तत्कालीन असिस्टेंट डायरेक्टर विशालदीप और उनके भाई विकासदीप को ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान विकासदीप के कब्जे से 55 लाख रुपए बरामद हुए थे। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला… 55 लाख पर 28 सितंबर को फैसला 55 लाख रुपए वापस लेने के लिए दायर अर्जी पर 28 सितंबर को होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अदालत के आदेश के बाद तय होगा कि ट्रैप में इस्तेमाल की गई रकम शिकायतकर्ताओं को वापस की जाएगी या मामले में साक्ष्य के तौर पर सीबीआई के पास रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *