Headlines

Manimahesh Yatra 2026 | Pilgrims Airlifted to Bharmour Hospital


बीमार श्रद्धालुओं को हेली टैक्सी के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हिमाचल प्रदेश में श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान शुक्रवार को चार श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज और देखभाल के लिए सिविल अस्पताल भरमौर में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो मरीजों को एम्बुलेंस और दो को हेली टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया गया।

.

भरमौर के बीएमओ डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी मरीजों को जरूरी इलाज और सुविधाएं दे रही है।

शिल्पा पुत्री उमेश निवासी डोडा, जम्मू-कश्मीर को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उनका ऑक्सीजन स्तर (SpO₂) 94 प्रतिशत था। इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है।

श्री मणि महेश यात्रा का दृश्य।

श्री मणि महेश यात्रा का दृश्य।

इन यात्रियों की भी बिगड़ी तबीयत

इसी तरह डिंपल पत्नी संजय निवासी कहरी, सेरी, बल्ला, जम्मू-कश्मीर को घबराहट होने पर एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। वह हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने उनका ईसीजी किया, जो सामान्य था। उनकी हालत भी स्थिर है।

गौरी पत्नी मुनस्वामी निवासी चेन्नई को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और पिछले तीन दिनों से नींद न आने की शिकायत थी। उन्हें हेली टैक्सी से सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। उनका ऑक्सीजन स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। उनकी हालत भी स्थिर है।

इसके अलावा मोहना पत्नी एम.जे. रजनी निवासी चेन्नई को सिरदर्द और खांसी की शिकायत के बाद हेली टैक्सी से अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत भी स्थिर है। डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि चारों मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *