Headlines

मोगा में AC चोरी करने वाला गिरोह काबू:4 आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की स्प्लेंडर बरामद; कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद




मोगा सिटी पुलिस ने एसी चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) और 112 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 की रात करीब 10:05 बजे एएसआई सरबजीत कौर अपनी टीम के साथ पुराना रेस्ट हाउस के पास कोटकपूरा बाईपास मोगा इलाके में गश्त कर रही थीं। तभी एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग चोरी के आदी हैं और एक गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई मुखबिर ने पुलिस को बताया कि इन आरोपियों ने मोगा के दोसांझ रोड से एसी चोरी की कई घटनाएं की हैं। वे आज भी चोरी करने की फिराक में घूम रहे थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और चारों आरोपियों को बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र राजा राम निवासी अजीत नगर मोगा, सलाम खान पुत्र जैतूर निवासी अजीत नगर मोगा, प्रवीन कुमार पुत्र शंकर कुमार निवासी तंगियां वाली गली मोगा और विष्णु कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी जीरा रोड, सूरज नगर दक्षिणी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह में शामिल दूसरे लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *