![]()
नीमच की 12 साल की जूडो खिलाड़ी अलवीरा खान ने आगरा में हुई केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। सातवीं कक्षा की छात्रा अलवीरा ने 14 साल आयु वर्ग के 32 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। शुक्रवार को नीमच स्टेशन पहुंचने पर परिजन और दोस्तों ने अलवीरा का जोरदार स्वागत किया। ढोल की थाप पर फूल-मालाएं पहनाए जाने के दौरान अलवीरा खुशी से भावुक होकर रो पड़ीं। स्वागत के दौरान बघाना के शराफत भाई, स्पोर्ट्स टीचर अनिल कुमार यादव और कोच भरत सिंह कुमावत सहित कई लोग मौजूद रहे। नीमच केवी की पहली छात्रा, जिसने जूडो में जीता मेडल कोच भरत सिंह कुमावत और स्पोर्ट्स टीचर अनिल कुमार यादव ने बताया कि अलवीरा ने इस राष्ट्रीय मुकाबले के लिए कड़ी मेहनत की थी। अलवीरा नीमच के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 की पहली ऐसी छात्रा बन गई हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता में पदक जीता है। आगरा में हुई थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता यह राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता यूपी के आगरा स्थित केवी नंबर-1 में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें अलवीरा (पिता अफजल पठान) ने भोपाल मध्य प्रदेश रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शानदार खेल कौशल से रजत पदक पर कब्जा जमाया।
Source link
नीमच की अलवीरा ने आगरा में जूडो में जीता सिल्वर:राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला; घर लौटने पर स्वागत
