Headlines

फाजिल्का पुलिस ने नशे की खेप पकड़ी:बाइक सवार से 5 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, महिला को देनी थी डिलीवरी




फाजिल्का जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA स्टाफ पुलिस ने एक बाइक सवार व्यक्ति को करीब 5 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। CIA स्टाफ फाजिल्का के पुलिस अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम गांव घटियावाली बोदला के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। बाइक पर सफेद रंग का गट्टा रखा हुआ था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर गट्टे की तलाशी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी तलाशी के दौरान गट्टे से करीब 5 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान खरैत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी घटियावाली के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कैप्सूल की यह खेप एक महिला को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस अब महिला की पहचान और पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को खेप की डिलीवरी करने के बदले करीब 70 से 75 हजार रुपए का मुनाफा होना था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *