![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितम्बर को जिले के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही उत्साहपूर्वक पूजा अर्चना का दौर चलेगा। शाम होते ही विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ जुटेगी। सभी 12 बजे परंपरानुसार भगवान के जन्म की अपेक्षा करते हुए कथायाचन करेंगे। इसे लेकर विभिन्न मंदिरों को आकर्षक रूप से लाईटिंग के साथ सजाया गया है। शहर में खासकर सुभाष चौक स्थित देवी मंदिर, श्रीराम मंदिर फुलवारी स्थित मंदिर, मेन रोड स्थित राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर, अग्रवाल मुहल्ला स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर, गुदरी बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में मध्य रात्रि कृष्ण के जन्म के उपरांत झूला झुलाए जाने की भी तैयारी है। इसकी तैयारी सहित अन्य गतिविधियों व पूजा अर्चना की तैयारी पूर्व से ही की जा रही थी। सजावट सहित अन्य कार्यों में महिलाएं भी बढ़चढ़ कर योगदान दे रही है। वहीं दूसरी ओर पूरा शहर श्रीकृष्ण के गीतों से भावविभोर होना शुरू हो गया था। सभी ओर गोविंदा रे गोपाला, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, जैसे गीतों के बीच भगवान कृष्ण को भोग लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इधर जिले के जाने-माने आचार्य प्रभाकर पाठक ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बीच रघुनंदन लेने निकट स्थित प्राचीन राधा गोपाल ठाकुरबाड़ी मंदिर में भी पूरे परंपरा अनुसार पूजा अर्चना की तैयारी की गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म से पूर्व विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छप्पन भोग, झूलन सहित रात्रिभर भजन कीर्तन का दौर भी चलेगा। इधर योगी सेना द्वारा छह सितंबर को भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता कभी आयोजन किया गया है। जिसे लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
Source link
जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की आज रहेगी धूम, रात्रि 12 बजे के बाद मंदिरों में होगा धार्मिक आयोजन
