Headlines

महाराष्ट्र में नवरात्रि पर गरबा में मुस्लिम बैन:आधार कार्ड जांच और तिलक से पहचान के बाद एंट्री; विहिप नियम जारी किए




विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया में मुस्लिमों को शामिल नहीं होने देने का फैसला किया है। विहिप ने आयोजकों के लिए नियम तय किए हैं। इनमें आने वालों के आधार कार्ड की जांच और हिंदू पहचान की पुष्टि के लिए माथे पर तिलक लगाने को कहा गया है। राज्य में नवरात्रि में एक लाख से ज्यादा जगहों पर गरबा होता है। विहिप ने कहा- लव जिहाद रोकने के लिए नियम बनाए गए हैं। विहिप बोली- नवरात्रि देवी की आराधना का पर्व विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त सचिव श्रीराज नायर ने कहा- नवरात्रि सिर्फ नाच-गाने का आयोजन नहीं, बल्कि देवी की आराधना का पर्व है। पाबंदियों का मकसद किसी समुदाय का विरोध नहीं है। विहिप इन्हें एहतियाती कदम मानता है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कराने के लिए गरबा मंडपों में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के निगरानी दस्ते तैनात रहेंगे। सार्वजनिक मंडल 25-30 हजार, 40 हजार तक भीड़ महाराष्ट्र में 25 से 30 हजार सार्वजनिक गरबा मंडल हैं। मुंबई महानगर में 3 हजार से ज्यादा हैं। मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में 50 से 70 बड़े मैदानों पर व्यावसायिक आयोजन होते हैं। इनमें रोज 10 से 40 हजार लोग जुटते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *