![]()
इंदौर में मेट्रो का सफर अब 17.5 किमी तक बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज (5 सितंबर को) विजय नगर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शाम 4 बजे विस्तारित सेवा का शुभारंभ करेंगे। 6 सितंबर से गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन होटल चौराहा) तक आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू होगी। इस कॉरिडोर पर यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी और रोज 80 से ज्यादा फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। दोनों छोरों से पहली ट्रेन सुबह 9 बजे और आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी। 16 स्टेशन, इन इलाकों से गुजरेगी मेट्रो गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक करीब 17.5 किमी के एलिवेटेड कॉरिडोर पर 16 स्टेशन हैं। मेट्रो गांधी नगर से चलकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा, हीरा नगर, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन और विजय नगर होते हुए रेडिसन चौराहे तक पहुंचेगी। अभी गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक करीब 6.3 किमी हिस्से में यात्री सेवा संचालित हो रही है। विस्तारित सेवा शुरू होने के बाद मेट्रो नेटवर्क करीब तीन गुना बढ़ जाएगा। पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन, डिजिटल टिकट की सुविधा मेट्रो ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित होगी। स्टेशनों पर CCTV, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा है। दिव्यांग यात्रियों के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्री एमपीएमआरसीएल के मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट ले सकेंगे। UPI, QR कोड और अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान की सुविधा रहेगी। रिटर्न टिकट पर 5%, ग्रुप टिकट पर 10% छूट यात्रियों को प्रमोशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। रिटर्न जर्नी टिकट पर 5% और ग्रुप टिकट पर 10% की छूट दी जाएगी। मोबाइल ऐप के ई-वॉलेट रिचार्ज पर भी राशि के अनुसार बोनस मिलेगा। 2019 में शुरू हुआ था काम, 2025 में पहली यात्री सेवा इंदौर मेट्रो के शुरुआती कॉरिडोर के निर्माण की नींव 14 सितंबर 2019 को रखी गई थी। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सितंबर 2023 में पहला ट्रायल रन हुआ। गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक करीब 6.3 किमी हिस्से पर यात्री सेवा का उद्घाटन 31 मई 2025 को हुआ था। गांधी नगर से रेडिसन तक पूरे रूट का ट्रायल अक्टूबर 2025 में किया गया। इसके बाद 27 मार्च 2026 को इस हिस्से के संचालन के लिए सीएमआरएस से अनुमति मिली। आगे खजराना और एयरपोर्ट तक विस्तार रेडिसन चौराहे से खजराना चौराहे तक मेट्रो का काम जारी है। एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए खुदाई शुरू हो गई है। खजराना चौराहे के पास से भी अंडरग्राउंड हिस्से के लिए खुदाई शुरू की जाएगी।
Source link
CM डॉ.यादव,केंद्रीय मंत्री खट्टर आज दिखाएंगे मेट्रो को हरी झंडी:गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा तक कल से नियमित दौड़ेगी मेट्रो; हर 15 मिनट में मिलेगी
