![]()
टोंक जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। घरों में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं और बिजली की झालरों से सजावट की गई। श्रीकृष्ण के बाल रूप और उनकी अलग-अलग लीलाओं की सजीव झांकियां देखकर लोग खुश नजर आए। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों और कार्यक्रम स्थलों पर हाथी-घोड़ा पालकी और जय कन्हैया लाल के जयकारे सुनाई दिए। इसके बाद भगवान का पंचामृत से अभिषेक और आरती की गई। श्रद्धालुओं को पंजीरी का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान भजन और कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गोपालजी मंदिर में बिजली की झालरों से सजावट भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक गोपालजी मंदिर और चंदनचौक को बिजली की झालरों से सजाया गया। राजयोग भवन में राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाते हुए दिखाया गया। यह झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-4 में भी जन्माष्टमी पर आकर्षक झांकी सजाई गई। यहां भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। विनोद शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे बड़ी संख्या में लोग श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे। देवचौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीदेवनारायण गुर्जर छात्रावास में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। वहीं देवचौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों में दही-हांडी, कृष्ण-सुदामा चरित्र का नाटक, कालिया देह नाग-नागिन नृत्य, नंद की पुकार, गोप-गोपी नृत्य, भजन-कीर्तन और मयूर नृत्य सहित कई कार्यक्रम हुए। इन मंदिरों में भी मनाया जन्मोत्सव सवाई माधोपुर रोड स्थित गिर्राजधरण मंदिर, श्री श्याम मंदिर, भगवान चारभुजानाथ मंदिर, रामकृष्ण मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर काफला बाजार, सीतारामजी मंदिर घंटाघर, मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर, रामेश्वर शिवालय सिविल लाइन, पुरानी टोंक स्थित ठाकुरजी मंदिर, महादेवाली शिवालय और आवां के गोपालजी भगवान मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इन मंदिरों में आकर्षक सजावट और झांकियां सजाई गईं। रात को भजन संध्या हुई। कई जगह दही-हांडी फोड़ कार्यक्रम भी हुए। इसके अलावा जिलेभर के अन्य मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों और कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Source link
जन्माष्टमी पर गोपालजी मंदिर में बिजली की झालरों से सजावट:भजन-कीर्तन के साथ दही हांडी फोड़ी, कृष्ण लीला की झांकियां देखने मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु
