Headlines

सीएम बोले- TET की परीक्षा ऑफलाइन भी कराएंगे:प्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षक देंगे एग्जाम; टीचर्स डे पर शिक्षकों का हुआ सम्मान




मध्यप्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अब ऑफलाइन भी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शिक्षक दिवस पर यह बात कही। शिक्षक दिवस के मौके पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, आज दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। दुनिया भर में मची उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वहीं, आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं देश और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को नमन करता हूं। कहा जाता है कि जहां “गुरुर” समाप्त होता है, वहीं “गुरु” की प्राप्ति होती है। गुरु केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। हम सभी जानते हैं कि देश की किस्मत स्कूल की कक्षाओं में बनती है और उन कक्षाओं के अधिपति हमारे शिक्षक होते हैं। एक सच्चा शिक्षक उस समय सबसे अधिक आनंदित होता है, जब उसका शिष्य उससे भी आगे बढ़कर सफलता प्राप्त करता है। मध्य प्रदेश में हमारे सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अपने समर्पण और मेहनत से इस भावना को निरंतर साकार कर रहे हैं। जब मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आते हैं, तो मेरिट सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में आधे से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों से होते हैं। यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में हम निरंतर नए कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में हमने टीईटी के माध्यम से ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, हमारे शिक्षकों को सम्मान और बेहतर अवसर मिले तथा प्रदेश का हर विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सके। दो तस्वीरें देखिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *