Headlines

सिंगरौली अस्पताल में यूपी की महिला की मौत:परिजन का हंगामा, मां ने कहा- डॉक्टर्स ने सही ढंग से इलाज नहीं किया




सिंगरौली अस्पताल में शनिवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच इलाज के दौरान नंदिनी केवट नाम की मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन ने डॉक्टर्स पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 6 दिन से भर्ती थी मरीज उत्तर प्रदेश के बीना क्षेत्र की रहने वाली नंदिनी को करीब 6 दिन पहले सिंगरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका की मां कौशल्या देवी का आरोप है कि डॉक्टर्स ने सही ढंग से इलाज नहीं किया, जिससे उनकी बेटी की जान चली गई। परिजन ने जिम्मेदार डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल ने खारिज किए आरोप अस्पताल के मैनेजर अजय पटेल ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मरीज का इलाज तय मेडिकल नियमों के तहत ही किया गया था। इस मामले में एक चौकाने वाली बात भी सामने आई है। परिजन ने माना कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान एक बाबा को बुलाकर नंदिनी की झाड़-फूंक भी करवाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाया और स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और लगाए गए आरोपों का सच सामने आ सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *