Headlines

ग्वालियर से भोपाल जा रही वीडियोकोच बस में भीषण आग:25 यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान, हार्ट पेशेंट बुजुर्ग को CPR देकर कराया भर्ती




शहर के चेतकपुरी स्थित विवेकानंद तिराहे पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड से भोपाल जा रही शरद ट्रैवल्स की वीडियोकोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिन्होंने खिड़कियों के कांच फोड़कर और दरवाजे से कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। घटना के दौरान धुएं से दम घुटने के कारण एक बुजुर्ग हार्ट पेशेंट की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें मौके पर सीपीआर (CPR) देकर गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल (JAH) के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है। बस स्टैंड से निकलते ही उठने लगा धुआं, क्लीनर करता रहा अनदेखा शरद ट्रैवल्स की वीडियोकोच बस (क्रमांक MP07 P-2099) रात 9:00 बजे रोडवेज बस स्टैंड से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 9:30 बजे जैसे ही बस चेतकपुरी के पास विवेकानंद तिराहे पर पहुंची, बस के अंदर अचानक धुआं भरने लगा। यात्रियों का दम घुटने लगा तो उन्होंने तुरंत बस चालक और क्लीनर को इसकी जानकारी दी। हालांकि, शुरुआत में क्लीनर ने “कुछ नहीं हुआ है” कहकर यात्रियों की बात को टाल दिया। यात्रियों को चढ़ाने रुकी बस, तभी पिछले हिस्से से उठीं लपटें विवेकानंद तिराहा बस स्टॉप पर जब बस कुछ अन्य यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी, तभी बस के पिछले हिस्से से आग की तेज लपटें उठने लगीं। लपटें देखते ही यात्रियों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। बस स्टाफ और सजग यात्रियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए खिड़कियों के कांच फोड़े और खिड़की व दरवाजों से एक-एक कर सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। 10 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड, पर जलकर खाक हुई बस घटना की सूचना मिलते ही महज 10 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने दो वाटर टैंकरों की मदद से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी वीडियोकोच बस जलकर कंकाल बन चुकी थी। हार्ट पेशेंट बुजुर्ग को दिया गया CPR हादसे के समय बस में सवार एक बुजुर्ग यात्री, जो हार्ट पेशेंट थे, जहरीले धुएं के कारण बेहोश हो गए। यात्रियों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें बस से बाहर निकाला और मौके पर ही सीपीआर (CPR) दिया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत जेएएच (JAH) के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस का कहना”शॉर्ट सर्किट या अन्य किस कारण से बस में आग लगी, इसकी जांच की जा रही है। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। एक बीमार यात्री को इलाज के लिए जेएएच भिजवाया गया है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *