Headlines

फरीदकोट में AAP सरकार पर बरसे BJP नेता सन्नी बराड़:बोले- शिक्षकों से किए वादे पूरे कर उन्हें उनका हक और सम्मान दें सरकार




फरीदकोट में शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर शिक्षकों से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश और समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी जायज मांगों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। बराड़ ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य को भी दिशा प्रदान करते हैं। इसके बावजूद प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी सेवा संबंधी मांगों को लेकर परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समस्याओं का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल विज्ञापनबाजी और बड़े-बड़े दावे कर रही है। बराड़ बोले- सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए सन्नी बराड़ ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति, खाली पदों पर भर्ती, वेतन संबंधी मामलों, नियमितीकरण और अन्य लंबित सेवा मामलों पर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। बराड़ ने कहा कि जब तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे अधूरे रहेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार से शिक्षकों के साथ किए गए सभी वादे जल्द पूरे करने और उनके अधिकारों व सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बराड़ ने कहा कि शिक्षकों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सकें। उन्होंने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं भी दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *