![]()
सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड के ग्राम डाला में शनिवार देर रात बारिश के दौरान एक कच्चा पशु आवास अचानक ढह गया। इस हादसे में मकान के अंदर बंधे करीब 6-7 मवेशी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे मवेशियों को बाहर निकाला। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कच्चे मकान में बंधे थे मवेशी, मलबे में दबे ग्राम डाला निवासी पशुपालक अघन विश्वकर्मा ने अपने घर से लगे हिस्से में मवेशियों के लिए एक कच्चा मकान बनाया था। शनिवार देर रात यह मकान अचानक कमजोर होकर ढह गया। मकान के अंदर मवेशी बंधे हुए थे, जिससे कई मवेशी मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर मवेशियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने घायल मवेशियों की जांच कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताया गया है। नमी के कारण पुराने-कच्चे मकानों के गिरने की आशंका ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इलाके में लगातार बारिश हो रही है। इससे कच्चे मकानों और पशु आवासों की दीवारों में नमी आ गई है। नमी के कारण मिट्टी की पकड़ कमजोर हो जाती है और छत व दीवारों पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में पुराने और कमजोर कच्चे भवनों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मकानों के निरिक्षण की मांग की हादसे के समय पशुपालक या परिवार का कोई सदस्य पशु आवास के अंदर मौजूद नहीं था। अगर लोग वहां होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के दौरान कमजोर और कच्चे मकानों का निरीक्षण कराया जाए। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित जगह दी जाए। ग्रामीणों ने पशुपालकों से भी अपील की है कि वे लगातार बारिश के दौरान पशु बांधने की जगहों की दीवारों और छत की स्थिति की जांच करते रहें। अगर खतरा महसूस हो तो मवेशियों को सुरक्षित जगह पर ले जाएं।
Source link
सिवनी में पशु आवास ढहा, मलबे में दबे मवेशी:पशु चिकित्सा विभाग ने शुरु किया इलाज; नमी से कच्चा मकान गिरने की आशंका
