![]()
किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहम्मद आरीफ (30) के रूप में हुई है, जो शहर के रूईधासा खानकाह वार्ड नंबर 23 का रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के कई सदस्यों के बारे में बताया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। जवानों ने पीछा कर युवक को पकड़ा एएसआई नरेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर में शाम को गश्त कर रही थी। इसी दौरान रामपुर चेकपोस्ट से पानीटंकी (हलीम चौक) की तरफ जा रहे एक युवक पर उनकी नजर पड़ी। उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरीफ के पैंट की बाईं जेब से एक कागज के डिब्बे में काले रंग के प्लास्टिक में बंधी 12 पुड़िया स्मैक मिली। इस स्मैक का वजन 05.30 ग्राम था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
Source link
किशनगंज में स्मैक की खेप के साथ धंधेबाज गिरफ्तार:पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पकड़ा, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
