Headlines

एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स ने एक करोड़ की हेरोइन पकड़ी:बाराबंकी का गैंग सप्लाई को लखनऊ पहुंचा था, आधा किलो हेरोइन बरामद




एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स प्रयागराज यूनिट ने एक करोड़ कीमत की हेरोइन बरामद की है। टास्क फोर्स ने हेरोइन की खेप सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबिक दो तस्कर भाग निकले। तस्कर से बरामद हुई आधा किलो हेरोइन प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कानपुर में सप्लाई की जानी थी। बाराबंकी का गैंग हेरोइन की तस्करी कर रहा है। एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स (प्रयागराज/कानपुर/झांसी) यूनिट के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बाराबंकी का गिरोह यूपी के कई जिलों में हेरोइन की सप्लाई कर रहा है। एक बड़ी खेप लखनऊ पहुंचने वाली है। सटीक सूचना पर टास्क फोर्स की टीमें छापेमारी में जुट गईं। लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में टीम ने घेराबंदी की। तीन तस्कर सप्लाई के लिए दो बाइक से आए। टास्क फोर्स ने हेरोइन लिए शख्स को जैसे ही दबोचा दूसरी बाइक से दो तस्कर निकल भागे। सीओ मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, पकड़े गए तस्कर सारुफ पुत्र नियाजु के पास से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। वह करा उसमा थाना जैदपुर बाराबंकी का रहने वाला है। मौके से मो. सद्दाम और अंसार निकल भागे। वह भी जैदपुर, बाराबंकी के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गोमतीनगर थाने ले जाया गया। माल की बरामदगी के साथ तीनों के खिलाफ वही एफआईआर दर्ज करा दी गई। फरार दोनों तस्करों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी प्रयागराज यूनिट प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्र प्रधान, सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश राय, कांस्टेबल नीरज पांडे ने की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *