Headlines

गुरुग्राम में पकड़ी गई 58 चालान वाली डिफाल्टर बाइक:सिस्टम में चेक करने पर मिला ₹3.83 लाख का जुर्माना, इतने में तीन नई बाइक मिल जाए




गुरुग्राम में सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का हंटर लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने एक ऐसी बाइक पकड़ीख् जिस पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 58 चालान पेंडिंग थे। इस बाइक पर तीन लाख तिरासी हजार रुपये का जुर्माना बकाया था, जिसके बाद पुलिस ने इसे तुरंत इंपाउंड कर लिया। यानि इस ‘चालान किंग’ बाइक पर कुल जुर्माना राशि इतनी अधिक है कि उतने में इसी कंपनी की तीन नई बाइक खरीदी जा सकती हैं। पुलिस के मुताबिक सुपरमार्ट जोन के जोनल अधिकारी एएसआई अमित कुमार अपनी टीम के साथ नियमित वाहन चेकिंग अभियान पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया और ड्राइवर से गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा, तो चालक के पास दिखाने के लिए एक भी वैध कागज नहीं था। सिस्टम पर नंबर डालने पर पता चला जब एएसआई अमित कुमार और उनकी टीम ने ई-चालान मशीन में मोटरसाइकिल का नंबर डालकर उसका इतिहास खंगाला, तो स्क्रीन पर चालानों की लंबी फेहरिस्त देखकर खुद पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत इस अकेली बाइक पर कुल 58 चालान पेंडिंग थे। बाइक सीधे यार्ड में पहुंचाई एसीपी हेडक्वार्टश्र ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि इतनी भारी-भरकम जुर्माना राशि और नियमों की लगातार अनदेखी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बिना कोई ढिलाई बरते सख्त एक्शन लिया है। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मोटरसाइकिल को तुरंत मौके पर ही इंपाउंड कर निर्धारित सरकारी पार्किंग (यार्ड) में भेज दिया गया है। अब इस बाइक को छुड़ाने के लिए मालिक को जुर्माना भरना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *