![]()
गरियाबंद जिले के गजपल्ला वाटरफॉल में रविवार (6 सितम्बर ) को पिकनिक मनाने आए 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे आदित्य चौधरी नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। नहाते समय गहरे पानी में चला गया युवक जानकारी के अनुसार, रायपुर के अशोक नगर निवासी आदित्य चौधरी (19) अपने पांच दोस्तों के साथ गजपल्ला वाटरफॉल घूमने आया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की कोशिश के बाद SDRF ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। पिछले हादसे के बाद लगाए गए थे चेतावनी बोर्ड SDOP निशा सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले साल हुई घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन लोगों ने उनकी अनदेखी की। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें। वाटरफॉल-पिकनिक स्पॉट की सुरक्षा पर सवाल हादसे के बाद जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई वाटरफॉल और पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा गार्ड, बैरिकेडिंग और पर्याप्त चेतावनी संकेत जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं नहीं हैं। ऐसे में पर्यटकों के लिए खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सावधानी बरतें और निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र से बाहर जाकर नहाने या पानी में उतरने से बचें।
Source link
गजपल्ला वाटरफॉल में नहाते समय युवक डूबा:रायपुर से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, 3 घंटे बाद SDRF ने शव निकाला
