Headlines

रजौली चेक पोस्ट पर 236 लीटर विदेशी शराब पकड़ी:7 लाख की शराब के साथ कार सवार 3 तस्कर अरेस्ट, झारखंड से ला रहे थे बिहार




बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी का सिलसिला जारी है। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को रजौली स्थित समेकित जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई की। वाहन जांच के दौरान टीम ने एक हुंडई वरना कार से अलग-अलग ब्रांड की 236 लीटर विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। संदिग्ध कार की तलाशी में मिली शराब उत्पाद विभाग की टीम रजौली चेक पोस्ट पर नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की हुंडई वरना कार को संदिग्ध लगने पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। तीन युवक गिरफ्तार, कार जब्त शराब बरामद होने के बाद कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के फूलवरिया निवासी सन्नी कुमार (23), सानू कुमार (21) और नवलेश कुमार (24) के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल हुंडई वरना कार को भी जब्त कर लिया। कोडरमा से बिहार लाई जा रही थी शराब पूछताछ में आरोपियों ने उत्पाद विभाग को बताया कि शराब झारखंड के कोडरमा से बिहार लाई जा रही थी। इसे नवादा और आसपास के इलाकों में बेचने की तैयारी थी। हालांकि, रजौली चेक पोस्ट पर जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की खेप पकड़ ली और तस्करी की योजना विफल हो गई। शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई उत्पाद विभाग ने बरामद शराब, जब्त वाहन और गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *