Headlines

सीडीओ आवास के सामने बोलेरो ने बच्ची को रौंदा, मौत:सिद्धार्थनगर में मां और छोटे भाई के साथ मोबाइल बनवाने आई थी




सिद्धार्थनगर में जिला मुख्यालय स्थित सीडीओ आवास के सामने रविवार दोपहर बोलेरो की चपेट में आने से 8 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मां और छोटे भाई के साथ नौगढ़ आई थी बच्ची मृतका की पहचान अंशिका के रूप में हुई है। वह महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसर गांव की रहने वाली थी। रविवार को अंशिका अपनी मां और छोटे भाई के साथ मोबाइल बनवाने नौगढ़ आई थी। तीनों बृजमनगंज से टेंपो से नौगढ़ पहुंचे थे। टेंपो से उतरने के बाद मां और दोनों बच्चे पैदल आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान सीडीओ आवास के ठीक सामने अंशिका बोलेरो की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजन और स्थानीय लोगों ने बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। शाम को इलाज के दौरान अंशिका ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई हादसे के बाद चर्चा है कि जिस बोलेरो की चपेट में अंशिका आई, वह सीडीओ आवास परिसर के अंदर जा रही थी। वाहन को जिले के किसी अधिकारी का सरकारी वाहन बताए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि, बोलेरो के सरकारी वाहन होने या किसी अधिकारी से संबंधित होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वाहन और चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *