![]()
भरतपुर के पत्थर की टाल स्थित राशन की दुकान से उपभोक्ताओं को खराब और सड़ा हुआ गेहूं बांटने का आरोप लगा है। उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि खराब गेहूं बदलने की शिकायत करने पर राशन डीलर ने कलेक्ट्रेट जाकर शिकायत करने को कहा और ज्यादा कहने पर झगड़ने के लिए तैयार हो जाता है। उपभोक्ता ने खराब गेहूं का वीडियो बनाया, जिसके सामने आने के बाद राशन डीलर शिवम भारद्वाज ने गेहूं बदल दिया। डीलर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गेहूं बदलकर इसकी जानकारी का वीडियो DSO को भेज दिया गया है।
उपभोक्ता बोला- गेहूं सड़ा हुआ था
अनाह गेट निवासी उपभोक्ता कलुआ राम ने बताया कि उसने पत्थर की टाल स्थित राशन की दुकान से गेहूं लिया था। यह दुकान वार्ड नंबर 26 में आती है। उसके अनुसार, राशन डीलर ने उसे खराब और सड़ा हुआ गेहूं दिया। जब उसने डीलर से दूसरा गेहूं देने के लिए कहा तो डीलर ने कहा कि जैसा गेहूं आ रहा है, वैसा ही उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। शिकायत करने पर कलेक्ट्रेट जाने को कहा
कलुआ राम का आरोप है कि राशन डीलर के पास सही गेहूं भी रखा हुआ है, लेकिन उपभोक्ताओं को अच्छा गेहूं नहीं दिया जा रहा और खराब गेहूं बांटा जा रहा है। खराब गेहूं की शिकायत करने पर डीलर कलेक्ट्रेट जाकर शिकायत करने की बात कहता है। उपभोक्ता के मुताबिक, ज्यादा कुछ कहने पर डीलर झगड़ने के लिए तैयार हो जाता है। ऐसे में मजबूरी में उपभोक्ताओं को खराब गेहूं लेना पड़ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बदला गेहूं
मामले में राशन डीलर शिवम भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खराब गेहूं की शिकायत मिलने के बाद कल रात गेहूं बदल दिया गया है। DSO को इसका वीडियो बनाकर भेज दिया गया है। उपभोक्ता ने खराब गेहूं का वीडियो बनाया था, जिसके बाद गेहूं बदल दिया गया।
Source link
राशन की दुकान पर बांटा सड़ा हुआ गेहूं:उपभोक्ता बोला-शिकायत करने पर झगड़ा किया; राशन डीलर ने कहा-अनाज बदल दिया
