Headlines

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान:बावुमा कप्तान, मिलर-डी कॉक शामिल, रबाडा बाहर; 24 सितंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज




साउथ अफ्रीका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा टीम की कमान संभालेंगे। टीम में डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक को भी शामिल किया गया है। दोनों फिलहाल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 सितंबर से होगी। कूट्जी ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से कोई वनडे नहीं खेला कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, इसलिए वे इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जेराल्ड कूट्जी की टीम में वापसी हुई है। कूट्जी ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से कोई ODI नहीं खेला है। पिछले तीन साल में कूट्जी कई चोटों से जूझ चुके हैं। उन्होंने जून में साउथ अफ्रीका A की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेला था। हाल ही में वह बांग्लादेश A के खिलाफ भी मैदान पर उतरे। साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने टीम के बयान में कहा, जेराल्ड की टीम में वापसी देखकर अच्छा लगा। वे अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीकी टीम में छह तेज गेंदबाज कोएत्जी के साथ मार्को यानसन, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका और ओटनील बार्टमैन टीम के छह तेज गेंदबाजों के पैक का हिस्सा हैं। साउथ अफ्रीका ने दो स्पिनर्स केशव महाराज और ब्योर्न फोर्टुइन को चुना है। फोर्टुइन इस समय नामीबिया ट्राई-सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घोषित टीम में नामीबिया दौरे की मूल टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज टोनी डी जोरजी के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की ODI टीम टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, जेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स। ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम जैवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, पैट कमिंस (साउथ अफ्रीका सीरीज), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टेनलेक, मिचेल स्टार्क (साउथ अफ्रीका सीरीज), एडम जम्पा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *