![]()
जोधपुर की ओसियां पुलिस ने बड़ला बासनी गांव में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वाले कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने वाले युवक ही निकले। आरोपी दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और रात होते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र सिंह (27) पुत्र रामसिंह राजपूत, निवासी बडला बासनी, थाना ओसियां और छैलसिंह (30) पुत्र आमसिंह राजपूत, निवासी बडला बासनी, थाना ओसियां शामिल है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ में जुटी है। नकबजनी और चोरी की घटनाओं को लेकर विशेष अभियान जोधपुर ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी और चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 27 अगस्त 2026 की रात बडला बासनी निवासी भंवरकंवर पत्नी ईश्वरसिंह भाटी के मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ले गए थे। पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह और छैल सिंह दिन में देखते थे कि किस घर के मालिक बाहर गए हैं। बाद में मौका मिलते ही रात के अंधेरे में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर का ताला तोड़ते थे। आरोपी पेशेवर शातिर नकबजन है, जिनसे अन्य वारदातों के खुलने की भी आशंका है।
Source link
पड़ोसी ही निकले चोर,दिन में करते थे घर की रेकी:रात में ताला तोड़कर उड़ा ले जाते थे जेवरात और नकदी; मुख्य सरगना सहित 2 शातिर गिरफ्तार
