Headlines

सपा एमएलसी बोले-काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी:पहले राम को धोखा,अब राम के नाम पर रोड में भ्रष्टाचार




समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉक्टर मानसिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राम वनगमन पथ को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने 4400 करोड़ रुपये की इस परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क उद्घाटन से पहले ही दरक गई है और सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। डॉक्टर मानसिंह यादव ने कहा कि यह सड़क श्रद्धा और आस्था के नाम पर राम वनगमन पथ बनाई जा रही है, लेकिन अभी उद्घाटन नहीं हुआ और लोग जब वहां जाते हैं तो सरकार के एजेंट कैमरा पकड़ते हैं ताकि सच्चाई न दिखे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है। एमएलसी ने आरोप लगाया पहले राम को धोखा दिया, राम चंदा की चोरी की। फिर राम के नाम पर जो रोड बनाया, उसमें उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार का पूरा पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जुमलों और मुहावरों से समाज को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी और जनता अब सब जान चुकी है। राम वनगमन पथ परियोजना राम वनगमन पथ अयोध्या से चित्रकूट तक करीब 210 किलोमीटर लंबा धार्मिक-पर्यटन कॉरिडोर है, जिस पर करीब 4,400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसका उद्देश्य अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, शृंगवेरपुर धाम, कौशांबी और चित्रकूट जैसे रामायण से जुड़े स्थलों को सड़क मार्ग से जोड़ना है। करीब 500 मीटर में हाईवे की दोनों लेन पर 118 जगह सड़क धंसी है। एक से डेढ़ फीट तक दरारें आ गई हैं। पुल की ओर जाने वाला एप्रोच हिस्सा भी एक तरफ करीब 30 डिग्री तक झुक गया। पुल के नीचे से देखने पर एप्रोच की दीवारें भी करीब आधा फीट बाहर की ओर निकली दिख रही हैं। अब आनन-फानन दरारों को भरने का काम किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *